माका एक पौधा है, जिसकी जड़ को खाद्य के रूप में उपयोग किया जाता है। यह ब्रैसिकेसी (Brassicaceae) परिवार से संबंधित है। इसका वैज्ञानिक नाम लेपिडियम मेयेनी (Lepidium meyenii) है और इसकी खेती 2000 से भी ज्यादा वर्षों से की जा रही है।
माका रूट का उपयोग खाद्य पदार्थों में सप्लीमेंट्स के रूप में किया जाता है। साथ ही औषधीय गुणों की वजह से इसका उपयोग कई रोगों के उपचार में भी किया जाता रहा है। यह जमीन के अंदर कंद के रूप में बढ़ता है। माका पौधे में 12 से 20 पत्तियां होती हैं। माका रूट विभिन्न प्रकार के रंग की हो सकती हैं जैसे लाल, बैंगनी, क्रीम, पीला या काला। यह 10 से 14 से.मी. लंबा और 3-5 सेमी चौड़ा हो सकता है। माका ठंडी जलवायु में अच्छी तरह से विकास करता है। माका रूट पाउडर का उपयोग विभिन्न व्यंजनों में मिलाकर किया जा सकता है। अपने औषधीय गुणों के कारण माका ने अपनी विशेष पहचान बना ली है जो कि यौन स्वास्थ्य (Sexual health) को बढ़ावा देने के लिए उपयोग किया जाता है।
माका रूट के फायदे – Benefits of Maca Root -
माका रूट के और भी कई स्वास्थ्य लाभ हैं। जिन स्वास्थ्य लाभ के बारे में बता रहा हूँ। माका रूट के औषधीय गुण और इनसे प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानिए:
यौन इच्छा को बढ़ाने के लिए -
माका रूट में शुक्राणुओं की गुणवत्ता व उत्पादन को बढ़ाने की क्षमता होती है। साथ ही माका रूट का सेवन करने पर पुरुषों की यौन इच्छा में सुधार हो सकता है।
रक्तचाप में सुधार के लिए -
माका रूट से बना पाउडर रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं में रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है। चीनी महिलाओं पर किए एक शोध के अनुसार, माका की 3.3 ग्राम मात्रा उपचार के रूप में 12 सप्ताह तक प्रतिदिन महिलाओं को दी गई, जिससे उनके डायस्टोलिक (diastolic) रक्तचाप में कमी पाई गई। हालांकि, रक्तचाप को सुधारने के लिए माका रूट का कौन-सा गुण फायदेमंद रहा, यह अभी शोध का विषय है।
हार्मोन के स्तर में सुधार के लिए -
माका रूट किस प्रकार हार्मोन को प्रभावित करता है, यह जानने के लिए कई संस्थाओं ने इस पर शोध किया। अगर माका रूट को औषधि के रूप में खाया जाए, तो यह हार्मोनल असंतुलन के इलाज में फायदेमंद हो सकता है। अगर महिलाएं रजोनिवृत्ति के शुरुआती समय से माका को सप्लीमेंट के रूप में लें, तो यह हार्मोनल प्रक्रियाओं को नियंत्रित करने के साथ ही संतुलित करने में भी मदद कर सकता है।
चिंता को दूर करे -
माका रूट चिंता को भी दूर करने में फायदेमंद हो सकता है। माका रूट के अर्क में एंजिओलाइटिक (anxiolytic) और एंटीडिप्रेसेंट गुण पाए जाते हैं। ये गुण चिंता और अवसाद जैसे मनोवैज्ञानिक लक्षणों को कम करने में कारगर हो सकते हैं। माका रूट के अर्क का उपयोग करने से मस्तिष्क के ऊतकों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्तर में सुधार होता है।
ऊर्जा के लिए -
माका का उपयोग ऊर्जा, सहनशक्ति और लंबे समय तक काम करने की क्षमता प्रदान करने वाले गुणों के कारण आयुर्वेदिक औषधि में किया जाता है। माका रूट में एंटीफटीग गुण पाए जाते हैं, जो लंबे समय तक थकान को दूर रखने में मदद कर सकते हैं। साथ ही यह शरीर की सहनशक्ति को बढ़ाने और ऊर्जा प्रदान करने में फायदेमंद हो सकते हैं।
अर्थराइटिस के उपचार -
अर्थराइटिस को गठिया का ही एक प्रकार माना गया है। इसमें कूल्हों, घुटनों, गर्दन, पीठ के निचले हिस्से या हाथों के जोड़ों में दर्द होता है। इस गंभीर समस्या के उपचार में माका रूट फायदेमंद हो सकता है। लाल और काले माका के इथेनॉल अर्क में एस्ट्रोजेनिक गुण पाया गया। यह गुण एस्ट्रोजन की कमी वाले हड्डियों की समस्या जैसे कि ऑस्टियोअर्थराइटिस की रोकथाम में प्रभावी हो सकता है। साथ ही इसमें कैल्शियम की मात्रा भी पाई जाती है जाे हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में फायदेमंद हो सकता है। इसलिए, यह कैल्शियम की कमी से होने वाली ऑस्टियोअर्थराइटिस की समस्या को दूर करने में कारगर हो सकता है।
बालों के लिए -
माका रूट झड़ते हुए बालों की रोकथाम में फायदेमंद हो सकता है। रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं में बालों के झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा, हार्मोन का बिगड़ा हुआ स्तर भी बालों के झड़ने का एक कारण हाे सकता है। जैसा कि आपने ऊपर पढ़ा कि माका रूट में रजोनिवृत्ति के दौरान हार्मोन के स्तर को संतुलित बनाए रखने के गुण होते हैं। हार्मोन का स्तर संतुलित रहने से बालों का झड़ना रुक सकता है।


No comments
Please do not enter any spam link in the comment box.